ranbir kapoor, facts

1. 28 सितम्बर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर का नाम उनके दादाजी के नाम पर रखा गया था जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। 

2. वो पढ़ाई में कमजोर थे और नीचे से पांच छात्रों में जगह बनाते थे।

3. रणबीर अपनी मम्मी नीतू कपूर के बहुत करीब हैं। उनके नाखून अभी भी मम्मी नीतू ही काटती हैं और उन्हें 1500 रू. हफ्ते की पॉकेटमनी देती हैं।

4. नीतू के अनुसार रणबीर में कोई कमी नहीं है और वह एक कंप्लीट मैन हैं इसी वजह से वह उन्हें रेमंड बुलाती हैं। 

5. एक बार उन्होंने गलती से ऑफ्टर शेव लोशन पी लिया था, जिसे तुरंत पेट से निकाला गया। 

6. रणबीर कपूर को नेजल डिविएट सेप्टम नाम की बीमारी है जिसकी वजह से वह जल्दी-जल्दी बोलते और खाते हैं। 

7. वह बहुत भावुक हैं और जल्द ही उनके आंसू निकल आते हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि वह अक्सर रो देते हैं। 

8. रणबीर कपूर की फिल्म ‘वेक अप सिड’ की कहानी लिखी जा चुकी थी और उसका टाइटल निश्चित नहीं किया गया था। कहानी सुनने के बाद रणबीर ने ही फिल्म का नाम वेक अप सिड रखा था। 

9. ऋषि कपूर की बतौर हीरो पहली फिल्म ‘बॉबी’ में टॉवेल सीन था। संयोग की बात है कि रणबीर कपूर की पहली फिल्म में भी टॉवेल सीन था। 

10. बॉम्बे वेलवेट में उनके रोल के लिए रणबीर कपूर ने मिक्सड मार्शल आर्ट्स और थाई किक बॉक्सिंग सीखी थी। जिसके लिए उन्होंने 6 महीनों की लंबी ट्रेनिंग ली थी

Leave a Comment